रूस और भारत के बीच जल्द ही एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कियए जाएंगे जिस के बाद, भारतीय नौसेना को मिलने वाले युद्धपोतों का रास्ता साफ़ हो जाएगा। भारतीय रक्षा मंत्री दिसंबर में रूस का दौरा करेंगे, जहां दोनों देश आपस में 2.5 अरब डॉलर का समझौता करेंगे। इस समझौते के अनुसार, दो युद्धपोत पूरी तरह से रूस में बनाए जाएंगे और दो युद्धपोत रूस के तकनीकी सहयोग से भारत के गोवा शिपयार्ड में निर्मित होंगे।
बता दें कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई मोर्चों पर युद्ध के बीच रूस के कजान शहर में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलनमे भारतीय प्रधानमंत्री के साथ दुनिया के कई महत्वपूर्ण देशों के नेता मौजूद हैं।